फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ मार्च निकाल रहे कांग्रेसियों की पुलिस से धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बढ़ती महंगाई के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने नोएडा सेक्टर-18 से सेक्टर-19 सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। सेक्टर-19-27 चौराहे के पास उन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो कांग्रेसी बिफर गए और सड़क पर ही धरना देना शुरू कर दिया। काफी देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। अंत में पैदल मार्च करते हुए ही कांग्रेसी सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर और महानगर के पदाधिकारियों के नेतृत्व में सुबह करीब 11:30 बजे कांग्रेसी सेक्टर-18 में एकत्र हुए। वहां से केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल आगे बढ़ रहे थे। सेक्टर-19-27 चौराहे के पास पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर कांग्रेसियों ने आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए सड़क पर धरना शुरू कर दिया। इससे मौके पर जाम लग गया। इस पर पुलिस और कांग्रेसियों में काफी देर तक धक्का-मुक्की हुई। मौके पर मौजूद पुलिस अफसरों ने आला अधिकारियों से वार्ता की तो उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय जाने देने की अनुमति दे दी।
बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग : ज्ञापन में खाद्य पदार्थों और ईंधन की बढ़ी कीमतों को वापस लेने, स्कूलों में बच्ची की फीस माफ करने और जरूरतमंदों को रोजगार दिलाने की मांग की गई। इस मौके पर दीपक भाटी चोटीवाला, रामकुमार तंवर, विनोद पांडेय, मुकेश यादव, ललित अवाना, गौतम अवाना, सतेंद्र शर्मा, अनिल यादव, अशोक शर्मा, दानिश सैफी, ऊषा शर्मा, पवन शर्मा, बीरो देवी, इंद्रजीत तिवारी, जावेद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें