फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबर -जिला परिषद नूंह के वार्डो में 9 जुलाई को आरक्षण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। पंचायत निकाय चुनावों की सरगर्मी अब बढ़ने लगी है। जिला प्रशासन ने जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों में एससी, बीसीए और महिलाओं को आरक्षण देने की पहल शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला उपायुक्त शक्ति सिंह ने बताया कि वार्डों में से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति की महिलाओं व सामान्य जाति की महिलाओं की सीटों और पिछड़ा वर्ग ए की सीटों का आरक्षण 9 जुलाई को होगा। इस संबंध में सभी एसडीएम को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

यह आरक्षण सुबह 11 बजे डीसी की अध्यक्षता में आम लोगों के सामने किया जाएगा। वहीं 12 जुलाई से पहलेे पंचायत और पंचायत समितियाें के सदस्यों के वार्डों का आरक्षण करने का जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित एसडीएम को आदेश दिए हैं। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राके श मोर ने बताया कि सरकार और जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर 9 जुलाई को नूंह जिला परिषद के वार्डों में एससी, बीसीए और महिलाओं के लिए आरक्षण निकाला जाएगा। ग्राम पंचायत और पंचायत समिति के वार्डों में 12 जुलाई से पहले-पहले आरक्षण कराने के लिए पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, नूंह व तावडू के उपमंडल अधिकारियों को आदेश दिए गए है। डीडीपीओ ने बताया कि ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति का आरक्षण उच्च अधिकारियों द्वारा चंडीगढ़ में किया जाएगा। उसके बाद उपमंडल स्तर पर पंचायतों में पिछड़ा वर्ग ए का ड्रा द्वारा आरक्षण निकाला जाएगा।
24 फरवरी को हरियाणा में पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। कोरोना महामारी के चलते अब तब पंचायत चुनावों में देरी होती जा रही है। जिसकी वजह से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में काफी बेसब्री देखी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा पंचायतों में आरक्षण प्रक्रिया शुरू कर देने से उम्मीद्वारों में फिर से सरगर्मी बढ़ गई है। लोग उम्मीद जता रहे हैं कि सरकार को जल्द से जल्द चुनाव करा देने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें