फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: 21 फरवरी को कांग्रेस निकालेगी शक्ति यात्रा, सभी विधानसभा क्षेत्रों में होगा आयोजन

Sat, 19 Feb 2022 05:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

कांग्रेस 21 फरवरी को यूपी में शक्ति यात्रा का आयोजन करेगी। पार्टी ने आठ मार्च को एक लाख महिलाओं का मार्च निकालने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस यूपी की सभी विधानसभा क्षेत्रों में 21 फरवरी को शक्ति यात्रा का आयोजन करेगी। पार्टी का कहना है कि महिला सशक्तीकरण और अन्याय व असमानता के खिलाड़ लड़ रही नारी शक्ति के सम्मान में इस यात्रा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लखनऊ में एक लाख महिलाओं के मार्च का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान को लेकर आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में 21 फरवरी को राज्य की सभी 403 विधानसभाओं में शक्ति यात्रा का आयोजन किया जाएगा। ये यात्राएं सभी विधानसभाओं में एक साथ एक ही दिन और एक ही समय पर होंगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की प्रतिज्ञा पूरी करने के बाद इस यात्रा से कांग्रेस महिलाओं में पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का अहसास जनता तक पहुंचाएगी। शक्ति यात्रा में 2 किलोमीटर लंबे रूट मैप में करीब एक हजार महिलाओं की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। युवा और पुरुष भी इसमें शामिल होंगे। सभी महिलाएं गुलाबी रंग के कपड़ों में मार्च में शामिल होंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा आठ मार्च 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लाख महिलाओं का मार्च आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी जनपदों से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें