फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एडीजीपी आत्महत्या और वोट चोर गद्दी छोड़ को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 13 Oct 2025 01:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो : 12: सोनीपत के गन्नौर में रोष जताते पूर्व विधायक कुलदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष कमल दिवान व अ
विज्ञापन
गन्नौर। एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या और वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के मुद्दे को लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। बीएसटी स्थित कांग्रेस कार्यालय से निकाले गए जुलूस ने रेलवे रोड, नगर पालिका रोड और मुख्य बाजार में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल दिवान व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने किया। दिवान ने कहा कि भाजपा के शासन में एससी और बीसी वर्ग के साथ लगातार अन्याय बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अन्याय के खिलाफ अंतिम सांस तक संघर्ष करेगी। पूर्व विधायक कुलदीप शर्मा ने कहा कि मौजूदा सरकार जनता के विश्वास पर खरी नहीं उतरी है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया है। सजनता की आवाज को दबाने का काम किया है। कुलदीप ने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों।

उन्होंने कहा कि भाजपा खुद को दलित हितैषी बताती है लेकिन उसके शासन में अनुसूचित जाति वर्ग पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। शर्मा ने सवाल उठाया कि एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की आत्महत्या को लेकर छह दिन बीत जाने के बाद भी किसी जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
असल गुटबाजी तो भाजपा में है। अनिल विज और राव इंद्रजीत सिंह खुलेआम नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। कांग्रेस में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा जारी है। अंतिम निर्णय भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष के पास है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें