फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मवेशी लदा वाहन पलटा दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। क्षेत्र के तेलाड़ी मार्ग पर रविवार को पुलिस की घेराबंदी देख तेजी से भाग रहा एक वाहन पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन से छह मवेशियों को मुक्त कराया, जबकि दो की मौत हो गई थी। इस दौरान दो पशु तस्कर भी गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप से मवेशियों को लेकर तस्कर बिहार जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने पचोखर तिराहा और तेलाड़ी मार्ग पर घेराबंदी की। सुबह करीब साढ़े चार बजे तेज रफ्तार पिकअप दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो चालक वाहन को मोड़कर भागने लगा।
पुलिस ने पीछा किया तो तेलाडी मार्ग पर पुलिया से टकराकर वाहन पलट गया। ग्रामीणों की मदद से दो तस्करों को पुलिस ने दो तस्करों बिहार के कैमूर निवासी विनोद कुमार यादव और नितीश कुमार यादव उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे कलवारी जंगल (मीरजापुर-सोनभद्र-एमपी बार्डर) से मवेशी लेकर बिहार ले जाते हैं, जहां कसाइयों को बेचते हैं। पशु चिकित्सक ने घायल मवेशियों का उपचार किया, जबकि दो मवेशी मर चुके थे। पन्नूगंज एसओ अखिलेश मिश्र ने बताया कि दोनों आरोपियों को गोवध निवारण अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें