फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भ्रष्टाचार की पोर्टल पर करें शिकायत, दूर होगी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने किया सतर्कता शिकायत सूचना प्रबंधन प्रणाली पोर्टल लांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सतर्कता शिकायत सूचना प्रबंधन प्रणाली (वीसीआईएमएस) पोर्टल सक्रिय हो गया है। इस पर शिकायत करने पर तुरंत कार्रवाई होगी। साथ ही, निगरानी भी रखी जा सकेगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बृहस्पतिवार को राज निवास में पोर्टल को लांच किया। पोर्टल भ्रष्टाचार की शिकायतों से निपटने और निगरानी में पारदर्शिता, गोपनीयता के साथ त्वरित कार्रवाई में मदद करेगा।
उपराज्यपाल ने कहा कि यह एकल विंडो पोर्टल के रूप में काम करेगा। इसकी मदद से कोई भी व्यक्ति दिल्ली सरकार, एमसीडी, एनडीएमसी, डीडीए, दिल्ली पुलिस सहित अन्य संस्थान व विभागों से जुड़े कर्मचारियों के खिलाफ किसी भी समय सतर्कता शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसकी मदद से भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता अपनाया जाएगा। पोर्टल पर शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी। साथ ही, भ्रष्टाचार-सतर्कता संबंधी शिकायतें एक जगह पर ही दर्ज हो सकेंगी। इसमें केवल असाधारण परिस्थितियों में ही शिकायतकर्ता की पहचान बताई जाएगी। इसकी मदद से गुमनाम शिकायत पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूठी शिकायत पर चलेगा मुकदमा
पोर्टल पर झूठी शिकायत दर्ज करने पर मुकदमा चल सकता है। आरोपी को रंगेहाथ पकड़े जाने सहित तुरंत कार्रवाई की जा सकती है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि पोर्टल पर केवल वास्तविक शिकायतें ही दर्ज की जाएं, इसके लिए शिकायतकर्ताओं को अनिवार्य रूप से एक ई-अंडरटेकिंग जमा करनी होगी और लोक सेवकों को गलत जानकारी देने के लिए आईपीसी की धारा 182 के तहत उन पर मुकदमा चलाया जा सकता है।
इस पोर्टल पर कर सकते हैं संपर्क
https://www.vcims.delhi.gov.in.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें