फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एयरपोर्ट प्रभावित किसानों को बांटा गया 2500 करोड़ का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट प्रभावित किसानों को बांटा गया 2500 करोड़ का मुआवजा
विज्ञापन

तीसरे चरण के अधिग्रहण के बांटे जा रहे हैं मुआवजे, कुल 8 हजार करोड़ का है लक्ष्य
दस्तावेज जमा कराने के लिए प्रशासन ने 14 गांवों में लगाए शिविर, फिर हो रहा सत्यापन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। एयरपोर्ट प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का काम लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। एयरपोर्ट के लिए तीसरे चरण में अधिग्रहित हुई जमीन के प्रभावित किसानों को सरकार की ओर से 2500 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है।
वहीं बचे हुए किसानों को भी जल्द ही मुआवजा वितरित कर दिया जाएगा। तीसरे चरण का मुआवजा वितरित करने के लिए जून तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को चार चरणों में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण का काम पूरा हो चुका है और अब दूसरे चरण का काम शुरू होना है। सरकार की ओर से तीसरे चरण की जमीन अधिग्रहण का काम भी पूरा कर लिया गया है। सरकार ने एयरपोर्ट के लिए तीसरे चरण में 14 गांवों की लगभग 1857 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की है। इन सभी गांवों के प्रभावित किसानों को अब मुआवजे की राशि वितरित की जा रही है। इसके लिए प्रशासन सभी के दस्तावेज एकत्रित करने में जुटा है और उनके सत्यापन के बाद सभी को भुगतान किया जा रहा है। जिससे किसानों को उनका अधिकार समय से दिया जा सके।
विज्ञापन

8500 करोड़ रुपये बांटने का है लक्ष्य
एयरपोर्ट के तीसरे चरण में प्रभावित किसानों को कुल 8500 करोड़ रुपये बांटने का लक्ष्य रखा गया है। अप्रैल तक किसानों को लगभग 2500 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। अब तेजी से बचे हुए किसानों को मुआवजा देने का काम किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जून तक मुआवजा बांटने के काम को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके बाद एयरपोर्ट से जुड़े हुए आगे के काम पूरे किए जाएंगे।
दस्तावेज जमा कराने के लिए लगे हैं शिविर
प्रशासन ने किसानों को मुआवजा देने के लिए जेवर के 14 गांवों में शिविर लगाए हैं, जिससे किसान मुआवजे के लिए अपने दस्तावेज प्रशासन को जमा करा सकें। तीसरे चरण में थोरा, नीमका शाहजहांपुर, ख्वाजपुर, रनहेरा, किशोरपुर, बनवारीबांस, पारोही, मुकिमपुर शिवारा, जेवर बंगर, साबौता मुस्तफाबाद, अहमदपुर चौरौली, दयानतपुर, बंकापुर और रोही गांव की जमीन अधिग्रहित हुई है। इन्हीं गांवों में शिविर लगाकर किसानों को मुआवजे के लिए दस्तावेज इकट्ठे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन
एयरपोर्ट में तीसरे चरण में प्रभावित किसानों को मुआवजा बांटने का काम तेजी से चल रहा है। 14 गांवों में शिविर लगाकर किसानों के दस्तावेज लिए जा रहे हैं। मुआवजे के लिए किसान जल्द से जल्द अपने दस्तावेज जमा कराएं, जिससे उन्हें मुआवजे की राशि दी जा सके। -बच्चू सिंह, एडीएम, भू एवं आध्याप्ति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें