नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में एआई से पिता-पुत्री की आपत्तिजनक तस्वीर बनाने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि किसी ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-3 थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि आरोपी ने उनकी बहन के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर एआई से बनाई गई उनकी बहन और पिता की आपत्तिजनक तस्वीर को उनके रिश्तेदारों व गांव के लोगों के बीच साझा कर दिया। एसीपी राकेश प्रताप सिंह का कहना है कि फेसबुक अकाउंट की जांच की जा रही है।