फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कॉमर्शियल गैस मिल रही पर बढ़ी कीमतों से हो रहा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमर्शियल गैस मिल रही पर बढ़ी कीमतों से हो रहा नुकसान
विज्ञापन

- सरकार ने ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण लगाई सभी पाबंदियों को हटाया
- शहर के उद्यमियों ने कहा, बढ़ी कीमतों को भी वापस लिया जाना चाहिए

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। केंद्र सरकार के गैस आपूर्ति पर लगी पाबंदियां हटाने पर उद्यमियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि उद्यमियों का कहना है कि युद्ध का हवाला देकर सरकार ने गैस की कीमतें बढ़ दी, लेकिन अब जब गैस की उपलब्धता सामान्य हो चुकी है तो सरकार को गैस की कीमतों में भी कटौती करनी चाहिए। ताकि उद्यमियों को हो रहा नुकसान कम हो सके।

ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के कारण देश में गैस की किल्लत थी। तब तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति रोक दी थी। कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने से उद्योगों पर काफी प्रभाव पड़ा था। सरकार ने गैस की कीमतों में बढ़ा दिया। कई माह बाद स्थिति सामान्य होने लगी। युद्ध विराम होने के बाद गैस आपूर्ति सामान्य होने लगी है। इस पर केंद्र सरकार ने गैस आपूर्ति पर लगी सभी पाबंदियों को हटा दिया है। इससे उद्यमी खुश है। आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय का कहना है कि उद्योगों को कॉमर्शियल गैस सिलिंडर आसानी से मिल रहे हैं। पहले 1633 रुपये में कॉमर्शियल सिलिंडर मिलता था, लेकिन अब 2900 से रुपये का सिलिंडर मिल रहा है। मात्र 183 रुपये घटाए है। सरकार को कीमतों को भी कम करने की जरूरत है। अभी महंगा सिलिंडर खरीदने से उत्पादन पर 5 से 7 प्रतिशत का अतिरिक्त खर्च आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईईए के अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों को पहले दोगुना बढ़ा दिया, लेकिन जब कम करने की बारी आई तो मात्र 183 रुपये घटा दिया गया। इससे उद्यमियों का नुकसान कम नहीं हुआ है। फ्यूल लागत अभी भी दोगुना अधिक पड़ रही है। सरकार कीमतों को भी कम कराएं। ताकि उद्योग चलाना आसान हो सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें