फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुनवाई पर नहीं पहुंच रहे 13 बिल्डर, यूपी रेरा ने दिया अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनवाई पर नहीं पहुंच रहे 13 बिल्डर, यूपी रेरा ने दिया अंतिम मौका
विज्ञापन

- यूपी रेरा ने 76 शिकायतों में जारी किया नोटिस, 13 बिल्डरों में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भी शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण ने सुनवाई पर नहीं आने वाले 13 बिल्डरों को अंतिम मौका दिया है। चेतावनी दी है कि अगर अगली सुनवाई पर भी गायब रहेंगे तो फिर शिकायत में एक पक्षीय आदेश जारी कर दिया जाएगा। इन 13 बिल्डरों में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भी शामिल है। सभी को अगली सुनवाई पर तलब किया है।
विज्ञापन


यूपी रेरा के अफसरों ने बताया, पीठ-3 की 76 शिकायतों का निस्तारण नही हो पा रहा है। लगातार सुनवाई के दौरान विपक्षी नहीं आ रहे है। अब यूपी रेरा ने इन बिल्डरों को अंतिम मौका दिया है। इनमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ कुल 13 बिल्डर शामिल हैं। सबसे अधिक शिकायतें डब्ल्यूटीसी नोएडा डेवलपमेंट कंपनी की लंबित है। बिल्डर की 55 शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इसके बाद उत्तम स्टील्स एंड एसोसिएट्स (कंसोर्टियम) थ्रो की 7, अंसल लैंडमार्क टाउनशिप की 3 और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 2 शिकायतें लंबित हैं। उधर जियोटेक प्रमोटर्स, अंसल हाईटेक टाउनशिप, आम्रपाली स्मार्ट सिटी डेवलपर्स, आधार इंफ्रा होल्डिंग, गैलेक्टिक सिटी, आरवंस बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, अंसल हाउसिंग लिमिटेड, एंथम इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टार लैंडक्रॉफ्ट बिल्डर की एक-एक शिकायतें लंबित हैं। सात जुलाई से 10 सितंबर के बीच अलग-अलग तारीख में अगली सुनवाई होनी है। अफसरों ने बताया, बिल्डरों को सुनवाई की तारीख ई-मेल और मोबाइल पर संदेश के रूप में भेज दी गई है। अगर इस बार भी वो गायब रहते हैं तो एक पक्षीय आदेश जारी कर शिकायतों का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें