फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक कॉरिडोर के लिए एक्सप्रेसवे के किनारे की खरीदें जमीन : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक कॉरिडोर के लिए एक्सप्रेसवे के किनारे की खरीदें जमीन : सीएम
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने के लिए जमीन की खरीद में तेजी लाने को कहा है। साथ ही ग्राम समाज की जमीन को चिह्नित कर उद्योग लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार शाम को जिले के एनआईसी सेंटर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण और यूपीसीडा सहित प्रदेश के सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों के साथ बैठक की। वीडियो कांफ्रेंसिंग में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के कारण बहुत से मजदूर गृह जनपद वापस आ रहे हैं। उनको स्थानीय स्तर पर रोजगार देने के लिए अलग-अलग जगहों पर उद्योगों का विकास करना होगा। खासकर नोएडा-आगरा एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, बलिया एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक कॉरिडोर तेजी से विकसित करें। इनके आसपास की जमीन खरीदें। इसके लिए उन्होंने शीघ्र ही एक नीति बनाने को कहा। इन जिलों में स्थित ग्राम समाज की जमीन उद्योगों के लिए चिह्नित करें। ऐसे उद्योगों का आवंटन रद्द कर जमीन वापस लें, जो उद्योग लगाना भूल गए हैं। उस जमीन को किसी और उद्योग को आवंटित कर दें। बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ऐसे तमाम खाली प्लॉट हैं, जिन पर लंबे अर्से बाद भी उद्योग नहीं लगे हैं। मुख्यमंत्री ने औद्योगिक निवेश के लिए लैंड बैंक बनाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम विदेशी कंपनियां निवेश के लिए भारत की ओर कदम बढ़ाएंगी। इस अवसर को भुनाने की जरूरत है। यह तभी संभव है जब आप सभी के पास लैंड बैंक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें