फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। बड़कली चौक से पिनगवां दवाई लेने पैदल जा रहे दो युवकों में से एक युवक को मोहम्मद नगर गांव (हवननगर) के पास डंपर ने टक्कर मार दी। संतुलन खोने से डंपर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा भाई बाल बाल बच गया। पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल अलआफिया मांडीखेड़ा पहुंचाया गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान सहजाद पुत्र जफरू (22) गांव भादस के रूप में हुई है। युवक ब्लॉक पंचायत समिति नगीना की चेयरपर्सन ताहिरा अजमत के परिवार से हैं। मृतक के भाई नौशाद (16) ने बताया कि वे दोनों भाई हवननगर के अड्डे के पास सवारी के इंतजार में खड़े थे। दवाई लेने के लिए पिनगवां जाना था और तभी पिनगवां की तरफ से एक तेज रफ्तार डंपर आया और उसने उसके भाई को कुचल दिया। जांच अधिकारी जीत राम सौरोत ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज कर लिया है। चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें