फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गंदगी मिलने पर क्लाउड किचन पर 5 लाख रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
- नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मशहूर नॉनवेज ब्रांड चावला प्रो फूड एंड बेवरेज का किया निरीक्षण
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेक्टर-72 सर्फाबाद स्थित क्लाउड किचन का निरीक्षण किया। यहां पर बड़े कूड़ा उत्पादकों, सफाई के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। निरीक्षण में सिंगल यूज प्लास्टिक और कोयले के उपयोग की बात सामने आई है। इस पर प्राधिकरण की तरफ से 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्राधिकरण की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक यह किचन नॉनवेज के मशहूर ब्रांड चावला प्रो फूड एंड बेवरेज का है।
विज्ञापन


प्राधिकरण की टीम ने यह कार्रवाई जीएम एके अरोड़ा की अगुवाई में की। सोमवार को हुए निरीक्षण में सामने आया कि यहां किचन में गीले और सूखे कूड़े की छंटनी नहीं की जा रही थी। बड़े पैमाने पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा था। खाना बनाने और भंडारण में साफ-सफाई नहीं रखी जा रही थी। खाना बनाने में कोयले का उपयोग हो रहा था। किचन में मच्छर, मक्खियां मिलीं और पानी की निकासी भी सही नहीं थी। प्राधिकरण की तरफ से जन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक आर के शर्मा ने जुर्माने का नोटिस मौके पर मौजूद क्लाउड किचन कर्मियों को दिया। यह भी कहा कि जुर्माना एक हफ्ते के अंदर प्राधिकरण में जमा करवाएं नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें