फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहर के भव्य तिवारी की आई ऑल इंडिया 19वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के भव्य तिवारी की आई ऑल इंडिया 19वीं रैंक
विज्ञापन


- जेईई मेंस सेशन-1 में यूपी टॉप किया था, शहर के कई छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर- 78 स्थित एसोटेक सोसाइटी निवासी भव्य तिवारी ने जेईई एडवांस में ऑल इंडिया 19वीं रैंक प्राप्त की है। वह बॉम्बे आईआईटी से कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। उन्होंने जेईई मेंस सेशन-1 में यूपी टॉप किया था, जबकि जेईई मेंस सेशन-2 में 132 रैंक के साथ सिटी टॉप किया। भव्य की कामयाबी से परिवार के लोग बहुत खुश हैं।
सेक्टर-16 स्थित एपीजे स्कूल से 12वीं की है। उनके 12वीं में 98.6 प्रतिशत अंक आए। उन्होंने 11वीं से ही आईआईटी को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई शुरू कर दी थी। भव्य ने बताया कि कभी समय निर्धारित करके पढ़ाई नहीं की है। जब भी पढ़ाई की, मन लगाकर की है। साथ ही, टेस्ट सीरीज शुरूआत से ही दी, ताकि अंतिम समय में दबाव न रहे। उन्होंने 360 में से 323 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने ईरान में होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय फिजिक्स ओलंपियाड के लिए भी क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन

भव्य के 10वीं में 99 प्रतिशत अंक आए थे। उनके पिता अशोक तिवारी का अपना करोबार है, जबकि मां गृहिणी हैं। इसके अलावा, अदित्य नंदन 575, अनुरोन दास 1395, पार्थ वर्ष्णी ने 1841, अंकित मित्तल के 1999, कृतार्थ शुक्ला के 4608 समेत कई छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

कानव की आई 56 रैंक
इंदिरापुरम निवासी कानव चौधरी की 56 रैंक आई है। उन्होंन सेक्टर- 62 से कोचिंग ली है। अब वह आईआईटी दिल्ली से कंम्पयूटर साइंस से बीटेक करना चाहते हैं। उनके पिता विनोद कुमार सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
इनकी जेईई मेंस सेशन-2 में 334वीं रैंक आई है। स्वामी विवेकानन्द पब्लिक स्कूल से कानव ने 12वीं की है। उनके 98 प्रतिशत अंक आए हैं। उन्होंने 9वीं कक्षा से कोचिंग शुरू कर दी थी। नियमित रूप से 8 से 10 घंटे पढ़ाई करते हैं। उनके 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक आए थे। इनके पिता विनोद कुमार सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वहीं फिजिक्स ओलिंपियाड़ में स्तर -1 व केमिस्ट्री ओलिपियांड में स्तर-2 तक पहुंचे हैं।

आईआईटी बॉम्बे से कराना चाहते हैं कंप्यूटर साइंस
सेक्टर- 119 में निवासी अर्जुन अविनाश शिंदे की जेईई एडवांस में 398 रैंक आई है। उनकी जेईई सेशन-2 में 286 वीं रैंक आई है। वह आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना चाहते हैं। एलकॉन पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले अर्जुन के 12वीं में 96 प्रतिशत, और 10वीं में उनके 97.84 प्रतिशत अंक आए थे। अर्जुन ने बताया कि वह रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन

कामयाबी के लिए अभ्यास जरूरी

सेक्टर-71 निवासी तनिष अग्रवाल के 411रैंक आई है। तनिष ने 12वीं की पढ़ाई एमिटी इंटरनेशनल स्कूल मयूर विहार से की है। इनके 12वीं में 94.6 और 10 वीं में 97 प्रतिशत अंक आए थे। तनिष ने बताया कि बेहतर रिजल्ट के लिए अभ्यास बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें