फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को आधुनिक संसाधनों के माध्यम से मिलेगी शिक्षा

विज्ञापन
Children will get education through modern resources
विज्ञापन
नूंह। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया ने बुधवार को गांव टपकन स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डिजिटल इन्नोवेशन हब के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि खंड के दर्जनों गांवों में एसआरएफ संस्था द्वारा स्कूलों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस हब का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करना है। इसके माध्यम से बच्चों को आधुनिक संसाधनों के माध्यम से डिजिटल शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने राष्ट्रीय तौर पर सम्मानित अध्यापक बसरुद्दीन खान, प्रधानाचार्य फरियाद खान, मुख्याध्यापक लालाराम और एसआरएफ फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। प्रोग्राम ऑफिसर मोहित कौशिक ने बताया कि इस डिजिटल इन्नोवेशन हब के माध्यम से अध्यापकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग व अन्य संसाधन जैसे कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, मोबाइल इत्यादि का उपयोग आदि भी सिखाया जाएगा। मोबाइल और टैब के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इसमें अध्यापकों को ट्रेनिंग संदीप सिंह देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें