फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी बोले-असदुद्दीन ओवैसी देश के बड़े नेता, भाजपा कार्यकर्ताओं को उनकी चुनौती स्वीकार

Sun, 04 Jul 2021 08:49 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, नोएडा

सार

पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा लगाए चुनाव में प्रशासन के दुरुपयोग के आरोप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर हम लोकसभा या विधानसभा चुनाव जीतते हैं तो आरोप ईवीएम पर आता है, तब उन्होंने मांग की थी कि बैलेट पेपर से चुनाव होने चाहिए। इस बार बैलेट पेपर से चुनाव हुए तो अब वो प्रशासन पर आरोप लगाने लगे।  
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायत चुनाव में मिली जीत पर कहा कि यह एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने देश की सबसे बड़ी आबादी के राज्य को कोरोना से पूरी तरह नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त की और पंचायत चुनाव में भाजपा ने 75 में से 67 सीटें जीती हैं। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा लगाए चुनाव में प्रशासन के दुरुपयोग के आरोप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर हम लोकसभा या विधानसभा चुनाव जीतते हैं तो आरोप ईवीएम पर आता है, तब उन्होंने मांग की थी कि बैलेट पेपर से चुनाव होने चाहिए। इस बार बैलेट पेपर से चुनाव हुए तो अब वो प्रशासन पर आरोप लगाने लगे।  

अखिलेश यादव के छोटे दलों के साथ गठबंधन करने के बयान पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले भी गठबंधन हुए हैं, जनता सबको देख चुकी है। नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के लिए जब प्रदेश की जनता जाति, मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा से ऊपर उठकर आगे बढ़ने के लिए तत्पर हो तो ये गठबंधन कुछ नहीं कर सकते। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा और हमारे सहयोगी दल 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीतेंगे। भाजपा 300 से अधिक सीटे जीतकर आगे बढ़ेगी इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए।
 
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी हमारे देश के एक बड़े नेता हैं। अगर उन्होंने बीजेपी को (2002 के विधानसभा चुनाव के लिए) चुनौती दी है तो बीजेपी के कार्यकर्ता ने उनकी (असदुद्दीन ओवैसी) चुनौती स्वीकार कर ली है।  इसमें कोई शक नहीं है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में (2002 में) सरकार बनाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें