फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री केजरीवाल ही आबकारी नीति के सूत्रधार : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा ने संजय सिंह को जमानत मिलने के बाद आप को कठघरे में खड़ा किया है। भाजपा ने सवाल किया है कि आबकारी नीति अच्छी थी तो फिर दिल्ली सरकार ने इसे बदला क्यों। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा शराब घोटाले पर श्वेत पेपर लाकर आप के कारनामों से जनता को अवगत कराएगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल आबकारी नीति के सूत्रधार हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में पाठशाला की जगह मधुशाला खोल दीं। संजय सिंह को जमानत मिलने का मतलब केस खत्म होना नहीं है। उनके मामले की जांच अभी जारी है। संजय सिंह जेल में व्हील चेयर पर थे, लेकिन जेल से निकले तो गाड़ी की छत पर चढ़ गए और आज फिर जनसंवेदना लेने के लिए व्हील चेयर पर आ गए। संजय की ओर से जोर-जोर से चिल्लाकर और मीडिया ट्रायल कर सच को झूठ नहीं बनाया जा सकता। लिहाजा, संजय सिर्फ इतना बताएं कि आबकारी नीति जब बदली जा रही थी तो रात में रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन के लोगों के साथ मीटिंग की थी या नहीं। वहीं, उन्होंने अंबेडकर और भगत सिंह के फोटो के बीच केजरीवाल का फोटो लगाने की भी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें