फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अंत्योदय मेला आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। बृहस्पतिवार को तावडू खंड विकास पंचायत कार्यालय परिसर में दो दिवसीय मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेले की शुरुआत की गई। मेले का उद्घाटन मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरियाणा सामाजिक सुरक्षा ट्रस्ट व वित्त विभाग के विशेष सचिव पंकज यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह के साथ मेले का अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ते कदम में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना अहम है। अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के प्रभावी रूप से क्रियान्वयन के लिए अंत्योदय मेलों का आयोजन कर लाभ पात्रों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से सीधे तौर पर लाभांवित किया जा रहा है। विशेष सचिव विभिन्न अधिकारियों के साथ योजना के लाभपात्रों से भी बातचीत की और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर प्रदत्त सेवाओं को तत्परता से सरल तरीके से योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार अपना योगदान दे रही है। प्रधानमंत्री स्टार्ट अप योजना के माध्यम से लघु व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराए जाते हैं। इस योजना के तहत उन परिवारों को शामिल किया गया है जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम हैं और उनकी आय को एक लाख 80 हजार रुपये तक पहुंचाना लक्ष्य रहेगा।
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि योजना का लक्ष्य पंक्ति में खड़े अंतिम परिवार को आगे लाना है जिसके लिए विभिन्न योजनाएं चिन्हित की गई हैं। इनमें पात्रता के लिए एससी, बीसी, महिला, दिव्यांग को प्राथमिकता दी जाएगी। तावडू एसडीएम सुरेंद्र पाल, जिला परिषद सीईओ गजेंद्र सिंह तहसीलदार शालिनी लाठर, तावडू पंचायत एवं विकास अधिकारी विरेंद्र सिंह, नगर पालिका सचिव सुनील रंगा, एमई मनीष सहरावत, जिला अग्रणी प्रबंधक पंकज सिन्हा, जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव महेश गुप्ता मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी राजूराम, पशु पालन विभाग के उप-निदेशक डॉ. नरेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरफाज, जिला रोजगार अधिकारी रणजीत रावत, सहित व विभिन्न सरकारी बैंकों के प्रबंधक व विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें