कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र की सोसाइटी में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बड़ी बहन का 2023 में विकास कुमार से ऑनलाइन गेम के जरिए पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और विकास ने निजी जानकारी जुटाकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। मामले की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई थी। बाद में पुलिस और कोर्ट की मदद से पीड़िता को करीब 8.45 लाख रुपये वापस मिल गए।
महिला का आरोप है कि इसके बाद ठग उनकी बहन के पति, बेटी, गाड़ी नंबर और रोजमर्रा की गतिविधियों की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर भेजने लगा। और पैसे नहीं भेजने पर मॉर्फ्ड तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद ठग ने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और चैट वायरल की। उसने महिला की चचेरी बहन को भी परेशान करना शुरू कर दिया। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।