फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी!: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति-ससुर गिरफ्तार; फॉर्च्यूनर और 50 लाख की मांग की बात

Mon, 18 May 2026 09:34 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में एक विवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विवाहिता दीपिका की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही मृतका दीपिका को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि ससुराल पक्ष फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख रुपये नकद की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर शव को अस्पताल पहुंचा दिया गया। वहीं ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार गांव कूड़ी खेड़ा निवासी रघुराज नागर ने अपनी बेटी दीपिका की शादी 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा निवासी रितिक बेटा डॉ. मनोज के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया गया था। लेकिन आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति रितिक, ससुर मनोज, सास पूनम, ननद नेहा, तन्नी व चचिया ससुर प्रमोद, विनोद शादी में दिए दान-दहेज से खुश नहीं थे। परिवार के अन्य सदस्य अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। आरोपी अतिरिक्त दहेज में एक फॉच्यूनर कार और 50 लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। 
मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

परिजनों का आरोप है कि दीपिका को लगातार ताने दिए जाते थे और उसके साथ मारपीट की जाती थी। कई बार मायके पक्ष ने ससुराल पहुंचकर समझौते का प्रयास किया, लेकिन हालात नहीं बदले। मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी कई बार फोन कर प्रताड़ना की जानकारी दे चुकी थी।

तहरीर के मुताबिक 17 मई की दोपहर बाद दीपिका ने रोते हुए अपने पिता को फोन किया और बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। दहेज में गाड़ी और नकदी लाने का दबाव बना रहे हैं। बेटी की बात सुनकर पिता रघुराज नागर अपने साले बाबू प्रधान निवासी एमनाबाद के साथ उसी शाम जलपुरा पहुंचे। वहां उन्होंने ससुराल पक्ष से बातचीत कर बेटी को प्रताड़ित न करने की बात कही। आरोप है कि उस समय भी ससुराल पक्ष का व्यवहार आक्रामक था।

परिजनों के अनुसार समझाने के बाद जब वह वापस अपने घर लौट आए तो कुछ देर बाद ससुर मनोज का फोन आया। फोन पर कहा गया कि दीपिका छत से गिर गई है और उसे चोट लगी है। यह सूचना मिलते ही परिवार के लोग तत्काल ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दीपिका की मौत हो चुकी थी और उसका शव अस्पताल में पड़ा था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि दीपिका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। उनका कहना है कि यह सामान्य हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने पहले दीपिका के साथ मारपीट की और बाद में उसे ऊंचाई से नीचे फेंक दिया।

मामले को लेकर मायके पक्ष में भारी आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलने पर गांव और आसपास के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन करेंगे। वहीं पुलिस को दी गई शिकायत में परिजन पति, ससुर, सास, ननद तथा चचिया ससुर को नामजद किया गया है। परिजनों ने सभी पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद थाना इकोटेक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पिता ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी पूरे सम्मान और खुशी के साथ की थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनकी बेटी दहेज लोभियों की भेंट चढ़ जाएगी। परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। लोगों का कहना है कि दहेज जैसी कुप्रथा आज भी बेटियों की जान ले रही है। शादी के महज डेढ़ साल के भीतर विवाहिता की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में पता चला है कि मृतका बीएड पास थी। वहीं आरोपी पति बीए एलएलबी का छात्र है। वहीं मृतका के दिल्ली जलबोर्ड में तैनात है। जबकि आरोपी के पिता के तीन स्कूल हैं। आरोपी का परिवार दबंग प्रवृति का है।
विज्ञापन

जलपुरा गांव से एक सूचना प्राप्त हुई थी एक महिला जिसकी डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी। उसकी छत से कूदने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मृतका के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है। वहीं मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।  -शैलेंद्र कुमार सिंह, डीसीपी, सेंट्रल नोएडा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें