फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छारोडावासियों को नहीं मिल रहा है पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के गांव छारौड़ा में गांववाले पीने के पानी को तरस रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। नाराज ग्रामीणों का गुस्सा जनस्वास्थ्य एंव अभियांत्रिकी विभाग के खिलाफ किसी समय फूट सकता है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच शबनम, पूर्व पंच जमालुदीन, पूर्व पंच मोहम्मद हासिम, मुकीम, हसन मोहम्मद, मोहम्मद इरशाद, इसमाइल, नासिर, मुकेश, पंच विनोद, बीरसिंह, हारून, साहबू व अमरूदीन आदि ग्रामवासियों का कहना है कि करीब नौ माह पहले गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की पाइप लाइन डालकर ग्रामीणों को कनेक्शन दिए गए थे तथा पर्याप्त जलापूर्ति के लिए दो नए नलकूप भी लगाए गए। इससे ग्रामीणों को उम्मीद थी कि शीघ्र नलों में पानी पहुंचेगा। अभी तक लगाए गए नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं आयी है। पेयजल विभाग की इस लापरवाही की वजह से ग्रामीण पीने के पानी को तरस रहे है तथा हर घर जल, हर घर नल योजना केवल दिखावा साबित हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में पीने के पानी की पिछले एक साल से भारी किल्लत बनी हुई है। समस्या को लेकर पेयजल विभाग के अधिकारियों, जिला प्रशासन सहित क्षेत्रिय विधायक तक वे समस्या के समाधान की फरियाद कर चुके है। समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो मजबूरन रोड जाम करने व मटका फोड़ प्रदर्शन के लिए विवश होंगे।
इस बारे में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीई असर खान का कहना है कि छारोड़ा में जल जीवन मिशन योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइन के लिए अलग से बोरवेल भी लगाए हैं। मंगलवार तक पाइपलाइन में जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें