फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लेडी डॉन जिकरा और 7 अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कुणाल हत्याकांड में लेडी डॉन जिकरा और 7 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। यह आरोप पत्र हत्या, आपराधिक साजिश और अन्य धाराओं के तहत दायर किया गया है।
विज्ञापन

17 वर्षीय किशोर कुणाल की इस साल अप्रैल में आरोपियों ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी। कड़कड़डूमा कोर्ट की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) अनमोल नोहरिया ने इस मामले में दिल्ली पुलिस की तरफ से दायर आरोप पत्र पर संज्ञान लिया। अदालत ने आदेश दिया कि रिकॉर्ड पर उपलब्ध सामग्री के अवलोकन से वह अपराध का संज्ञान लेते हैं। जिकरा, अनस, साहिल अंसारी, जाहिदा, नफीस, विकास, शाहिद उर्फ शुऐब और अनीश के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है। मुख्य आरोपी जिकरा और साहिल अंसारी को न्यायिक हिरासत से अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अन्य आरोपियों जाहिदा, शाहिद, अनस, अनीस, नफीस और विकास को अगली सुनवाई के लिए समन जारी किया है। अगली सुनवाई 8 अगस्त, 2025 को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें