नोएडा। सेक्टर- 30 स्थित जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के लिए स्तनपान सप्ताह की प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मनोरंजक और शैक्षिक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से स्तनपान के लाभों और प्रथाओं के बारे में जागरूकता और ज्ञान का प्रसार किया गया। इसमें कार्यवाहक सीएमएस डाॅ. अजय राणा ने स्टाफ को स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। ब्यूरो