फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चांदनी चौक का पैदल मार्ग फिर संवरेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी अगले साल शुरू करेगा काम 3.77 करोड़ रुपये की लागत आएगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। चांदनी चौक के 1.6 किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग को फिर से संवारा जाएगा। टूट-फूट, भीड़, जलभराव और अतिक्रमण की मार झेलते हुए यह हेरिटेज कॉरिडोर कुछ वर्षों में बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है। अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अगले साल से इसकी बुनियादी मरम्मत और पुनर्स्थापन शुरू करेगा। करीब 3.77 करोड़ रुपये की लागत से ये काम 24 माह तक चलेगा और 2025–26 के दौरान पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि अनदेखी के कारण वर्ष 2020 में तैयार इस मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसे अब व्यवस्थित तरीके से ठीक किया जाएगा ताकि पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस बार मरम्मत का काम शाहजंहानाबाद रिडेवेलपमेंट कॉरपोरेशन (एसआरडीसी) के साथ मिलकर किया जाएगा ताकि ऐतिहासिक बाजार की विरासत को बिना छेड़े संरचनात्मक सुधार किए जा सकें। सरकार ने इस प्रक्रिया में स्थानीय व्यापारियों को भी शामिल किया है। जून में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बाजार प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी जिसमें क्षेत्र को मॉडल मार्केटप्लेस बनाने का रोडमैप साझा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें