फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मॉल परिसर में कई बार हंगामा करने पर तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉल परिसर में कई बार हंगामा करने पर तीन पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

खुद को थाई नागरिक बताकर धमकी देने का आरोप, पुलिस कर रही मामले की जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में कई बार हंगामा करने और मॉल प्रबंधक व संचालक के साथ अभद्रता करने के मामले में कथित थाई महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मॉल के ऑपरेशन मैनेजर अमित त्यागी की शिकायत पर मॉल परिसर में कियोस्क संचालित कर रहे गगन मल्होत्रा, अजरा सेंवाला और शिमोना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस मामले की जांच कर रही है। मॉल के मैनेजर अमित त्यागी ने पुलिस से शिकायत की है कि मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर कुछ कियोस्क बने हैं, जिसमें 2 से 3 कियोस्क अजरा सेंवाला किराए पर लेकर संचालित कर रही है। ये अपने को थाइलैंड का निवासी बाताती है। जिनकी बेटी और अन्य पार्टनर गगनदीप भी उनके साथ काम करते हैं। ये लोग आसपास के कियोस्क संचालकों के साथ भी मारपीट करते हैं। इनकी कई शिकायतें पहले भी मिल चुकी थीं। ऐसे में इनको समझाने का प्रयास किया लेकिन हर बार एंबेसी में शिकायत दर्ज करवाने और मॉल को बंद करवाने की धमकी देती हैं। 25 मई 2025 को बारिश के कारण इनका कियोस्क अस्तव्यस्त हो गया, जिसके बाद इन तीनों ने मिलकर जमकर हंगामा किया। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें