फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अगले तीन दिन बारिश की संभावना, शहर वासियों को गर्मी से मिलेगी राहत

Fri, 12 Apr 2024 11:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार हो रही वृद्धि, अधिकतम तापमान पहुंचा 37
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शुक्रवार को शहर के लोगों को तेज धूप ने खूब परेशान किया। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी बढ़ रही है। गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर कम लोग निकल रहे हैं। शहर का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है, अगले तीन दिन बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


अप्रैल की शुरूआत के साथ ही तापमान में साथ-साथ गर्मी भी बढ़ रही है। लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे और एसी का सहारा लेने लगे हैं। सड़कों पर निकलते समय धूप से बचाव के लिए दुपट्टे का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोगों को धूप और गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार, रविवार और सोमवार को तेज हवाओं के साथ हल्की तथा मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश से शहर के अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। 16 अप्रैल से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 और 17 अप्रैल को 38 डिग्री दर्ज किया जाएगा। आगामी दिनों में तापमान 40 डिग्री पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें