फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीईटी 2021: सीबीटी मोड में आयोजित होगी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, बोर्ड ने जारी की सूचना

Sat, 18 Sep 2021 02:07 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

इस बार ऑनलाइन होने वाली इस परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। अब तक यह परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाती थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार इसका आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के 15वें संस्करण का आयोजन करने वाला है। इस बार ऑनलाइन होने वाली इस परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। अब तक यह परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाती थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार इसका आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा। यह परीक्षा देश भर में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


यहां देख सकते हैं पूरा विवरण
देश में शिक्षक भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा काफी लोकप्रिय है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली इस पात्रता परीक्षा में बाकी राज्यों की शिक्षक पात्रता परीक्षा की तुलना में भारी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं क्योंकि सीटीईटी में सफल होने के बाद अभ्यर्थी देश भर के किसी भी केंद्रीय स्कूल में पढ़ा सकते हैं। बता दें कि ये परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती है।

दिसंबर में होने वाली परीक्षा की विस्तृत जानकारी https://ctet.nic.in पर मिल जाएगी। उम्मीदवार यहां परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण देख सकते हैं।
विज्ञापन


इस बार नई शिक्षा नीति के तहत पूछे जाएंगे प्रश्न
मालूम हो कि बोर्ड ने इस बार सीटीईटी में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने एक नोटिस जारी करके यह सूचना दी है कि इस परीक्षा में अब नई शिक्षा नीति के मुताबिक प्रश्न पूछे जाएंगे और इसका आयोजन ऑनलाइन तरीके से किया जाएगा। इस नोटिस के मुताबिक सीटीईटी में अब तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। 

गौरतलब है कि देश में नई शिक्षा नीति लागू की जा रही है। इसलिए शिक्षकों को भी अब इस हिसाब से तैयार किए जाने की जरूरत है। इसी को देखते हुए सीटीईटी में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया गया है। इससे पहले भी बोर्ड ने इस परीक्षा में बदलाव करते हुए इसकी डिग्री को पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें