फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFG vs NZ: ग्रेटर नोएडा पर लगा दाग कैसे धूलेगा, कैटरिंग स्टाफ ने शौचालय में धोए बर्तन; वीडियो ने कराई किरकिरी

Tue, 10 Sep 2024 11:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

आउटफील्ड गीला होने के कारण मंगलवार को भी न्यूजीलैंड व अफगानिस्तान के बीच दूसरे दिन का खेल नहीं हो सका। वहीं, स्टेडियम के शौचालय में बर्तन धोने की घटना खास चर्चा में है।
विज्ञापन
कैटरिंग स्टाफ ने शौचालय में धोए बर्तन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अफगानिस्तान व न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच में कैटरिंग स्टॉफ की करतूत सोशल मीडिया पर वायरल है। टेस्ट मैच से जुड़े आयोजकों की ओर से की गई कैटरिंग के स्टाफ का शौचालय में बर्तन धोने का वीडियो वारयल हुआ है। मंगलवार को वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्टेडियम में फैली इस अव्यवस्था को लेकर यूजर तरह तरह के कमेंट कर रहे है।

विज्ञापन

आउटफील्ड गीला होने के कारण मंगलवार को भी न्यूजीलैंड व अफगानिस्तान के बीच दूसरे दिन का खेल नहीं हो सका। वहीं, स्टेडियम के शौचालय में बर्तन धोने की घटना खास चर्चा में है। कैटरिंग स्टाफ द्वारा शौचालय में बर्तन धोने की घटना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। घटना ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की बताई जा रही है। कैटरिंग स्टाफ के द्वारा शौचालय में बर्तन धो रहा है। जिसके कारण देश की विश्व में किरकिरी हो रही है। सेक्टरवासियों ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

टेस्ट मैच के आयोजन में खाने पीने की व्यवस्था ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की नहीं है। आयोजकों के द्वारा खाने पीने की व्यवस्था की गई है। इस मामले पर आयोजकों से बात की जाएगी। - आशुतोष द्विवेदी, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें