फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Semicon India 2024: कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे सीएम योगी, जेवर एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

Tue, 10 Sep 2024 05:28 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, नोएडा

सार

सेमीकॉन इंडिया-2024 के शुभारंभ के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गौतमबुद्ध नगर आएंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपीजी ने भी डेरा डाल दिया है। कार्यक्रम के आयोजन से पहले तैयारियों को परखने के लिए सीएम योगी गौतमबुद्ध नगर पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
निर्माणाधीन जेवर एयरपोर्ट का निरीक्षण करते सीएम योगी - फोटो : X @ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया एक्सपो मार्ट में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाले सेमीकॉन इंडिया-2024 से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा पहुंचे। सबसे पहले सीएम योगी ने जेवर हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की। अप्रैल 2025 से एयरपोर्ट को विधिवत शुरू किए जाने की योजना है। सेमीकॉन इंडिया-2024 के शुभारंभ के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गौतमबुद्ध नगर आएंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपीजी ने भी डेरा डाल दिया है। आयोजन स्थल पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौजूद है। इन टीमों ने आयोजन स्थल की सघन जांच की। सोमवार को वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने एक्सपोमार्ट हेलीपैड पर ट्रायल किया। मंगलवार को भी यह ट्रायल चला। इसके लिए तीन हेलीकॉप्टर आए। हैलीपेड के चारों पर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

26 देशों के 836 प्रदर्शक शामिल होंगे सेमीकॉन इंडिया-2024 में
उत्तर प्रदेश को सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने के लिए जुटी प्रदेश सरकार 11 से 13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया-2024 का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ करने 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों की भागीदारी के साथ-साथ एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), ऑटोनोमस वाहनों और 6 जी जैसी आगे आने वाली तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह इस क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा, जिसमें 26 देशों के 836 प्रदर्शक और 50 हजार से अधिक विजिटर भाग लेंगे।
विज्ञापन

इस आयोजन में छोटे कंपोनेंट से लेकर जटिल निर्माण प्रक्रियाओं तक विभिन्न तकनीकी समाधानों की एक व्यापक रेंज शामिल होगी। भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग को विकसित करने में मदद करने के लिए सेमी और मेसे मुएनचेन इंडिया, इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया-ईएलसीआईएनए के साथ इस कार्यक्रम के लिए साझेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें