फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी का वीडियो बनाकर वायरल करने में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-63 थाने में कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस
विज्ञापन


नोएडा। यू-ट्यूब पर एक निजी कंपनी के खिलाफ वीडियो बनाकर डालने के मामले में कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-63 थाने में केस दर्ज हुआ है।न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में कंपनी की तरफ से कहा गया है कि गलत तरीके से वीडियो बनाने और इसे वायरल करने से कंपनी की छवि काफी खराब हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में नेक्सजन एनर्जिया लिमिटेड की ओर से बताया गया कि कंपनी जैव ईंधन और सौर संयंत्र का कारोबार करती है। 2023 में यूट्यूब पर कंपनी के खिलाफ एक-एक करके तीन वीडियो अपलोड किए गए। वीडियो के लिए कंपनी के फर्जी दस्तावेजों और मुहर का इस्तेमाल हुआ। वीडियो के माध्यम से कंपनी के बारे में झूठी और बिना आधार की मनमुताबिक जानकारी फैलाई गई। आशंका जताई गई है कि वीडियो अवैध धन की चाहत के मकसद से डाले गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें