फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Hit And Run: महर्षि विवि में कार ने छात्राओं को मारी टक्कर, साजिश या लापरवाही...चालक की हरकत से उठे सवाल

Wed, 03 Jan 2024 07:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में महर्षि विश्वविद्यालय में एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। जहां तीन छात्राओं को टक्कर मार दी गई। अभी हिट एंड रन के नए कानून का विरोध प्रदर्शन चल रहा है।
विज्ञापन
नोएडा में कार ने छात्राओं को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-110 स्थित महर्षि विश्वविद्यालय में तेज रफ्तार फॉच्र्यूनर सवार ने तीन छात्राओं को टक्कर मार दी। इसमें दो छात्रा सड़क पर गिर गई। इस हिट एंड रन केस का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो पांच दिन पहले का बताया जा रहा है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और कार के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन

महर्षि विश्वविद्यालय कैंपस में हुए हिट एंड रन मामले में घायल छात्रा के चाचा अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि उनकी भतीजी स्तुति विश्वविद्यालय में बी कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। 30 दिसंबर को वह दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय के कैंपस में सड़क पर खड़ी थी। तभी पीछे से एक सफेद रंग की फॉच्यूर्नर कार तेज रफ्तार से आई और स्तुति व उसकी सहेलियों को टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो छात्रा थोड़ी दूर जाकर गिरी। छात्रा के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई है। घायल को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दावा है कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी लेकिन थाने स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हादसे के बाद छात्रा अपने गृह जनपद वाराणसी चली गई थी।  

बुधवार को 45 सेकेंड के वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तीन चार छात्राएं एक समूह में खड़ी हैं। इसी दौरान सफेद रंग की गाड़ी आती है और युवती को टक्कर मारकर फरार हो जाती हैं। अन्य छात्राएं भी झटके से दूसरी तरफ गिर जाती हैं। हालांकि, उन्हें चोट नहीं लगती है। आरोपी चालक कुछ ही सेकेंड बाद वापस आता है और तेज रफ्तार से बाहर निकल जाता है। वीडियो में कुछ लोग चालक का पीछा करते हुए भी दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

नोएडा जोन के एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस छात्रा के परिजनों व विश्वविद्यालय प्रबंधन के संपर्क में है। उन्होंने बताया कि कार के नंबर के आधार पर कार चालक की पहचान की जा रही है। इस मामले में आग की कार्रवाई की जा रही है। छात्रा को हल्की चोट आई है और वह घर पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें