शिकायत में सीमा हैदर के बच्चों को अवैध रूप से बंधक बनाने, उनका धर्म परिवर्तन करने और अवैध रूप से बॉर्डर पार करने के आरोप लगाए गए हैं।
सन 2023 में सीमा हैदर नेपाल के रास्ते अपने तीन बच्चों को लेकर सोशल मीडिया दोस्त सचिन मीणा के साथ रहने के लिए भारत आ गई थी। इसके बाद से ही उन पर भारतीय अदालत में तो मामला विचाराधीन है ही। अब नेपाल में भी इस मामले में शिकायत हुई है।
गुलाम हैदर के अधिवक्ता मोमिन मलिक ने बताया कि नेपाल के गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, भारतीय उच्चायुक्त, पाकिस्तानी उच्चायुक्त के साथ-साथ भारतीय गृह मंत्रालय से भी शिकायत की गई है। शिकायत में उस होटल मालिक को भी शामिल किया गया है जिसमें सचिन और सीमा झूठ बोलकर रुके थे। यहां पर इन लोगों ने अपना नाम और पता भी गलत बताया था।
जिला न्यायालय में सुनवाई अगली तारीख को
मोमिन मलिक ने एक महीने पहले सूरजपुर स्थित गौतम बुद्ध नगर अदालत में सीमा, सचिन और इन दोनों की शादी कराने वाले पंडित के खिलाफ याचिका दायर की थी। इस पर सोमवार को सुनवाई होनी थी, जो अब स्थगित कर दी गई है। सुनवाई की अगली तारीख जल्द घोषित की जाएगी।