फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लॉट लेनदेन के मामले में मारपीट, आठ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कस्बे में व्यक्ति के साथ हुए प्लॉट के लेन-देन मामले को लेकर गाली-गलौज कर मारपीट करने के मामले में आठ लोगों के खिला रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी गुर्जन सिंह ढिल्लों दनकौर के मंजू खेड़ा गांव में 4 अप्रैल 2011 को नन्हें खां से जमीन खरीदी थी। प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित जमीन का प्लॉट मिलने पर उसने इसे देने का वायदा किया था। लेकिन कई बार वह इसे लेकर गुमराह करता रहा। जनवरी 2024 में नन्हें खां की मौत के बाद उसके बेटे और पत्नी भी इस मामले में उसे गुमराह करते रहे।
विज्ञापन

बाद में पीड़ित को पता चला कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 170 वर्ग गज का एक आवासीय प्लॉट अलॉट किया है, जिसके बारे में पीड़ित को नहीं बताया गया। जब इस बारे में पीड़ित उनके पास प्लॉट के लिए बात करने गया तो धक्का-मुक्की और गाली-गलौज कर उसे भगा दिया। आरोप है कि बाद में उसके साथ मारपीट भी की।
अब मामले में न्यायालय के आदेश पर इमरान, आमिर, अरबाज, फैजान, सूरवीना, अजय कुमार और वकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें