दनकौर। बिलासपुर कस्बे में शुक्रवार देर रात अनियंत्रित हाइवा ने अस्पताल के बाहर खड़ी दो कारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि हादसे के समय कार में कोई नहीं थास जिससे जनहानि होने से बच गई। बिलासपुर निवासी कार मालिक शोभित और चंद्रपाल ने अपनी कारें अस्पताल के बाहर सड़क किनारे खड़ी की थीं। रात करीब दो बजे तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होने से कारों से टकरा गई। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो