फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री सी बिल्डर के निदेशक समेत 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। थ्रीसी बिल्डर के निदेशक समेत 9 लोगों पर 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। दिल्ली निवासी विवेक कुमार चतुर्वेदी की शिकायत पर सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर निदेशक समेत अन्य आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

विवेक कुमार चतुर्वेदी की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि थ्री-सी बिल्डर के निदेशक निर्मल सिंह निवासी पंचशील एंक्लेव दिल्ली, सुरप्रीत सिंह सुरी निवासी सैनिक फार्म नई दिल्ली, विदुर भारद्वाज निवासी न्यू फ्रेंडस कॉलोनी नई दिल्ली, दीपक खुराना निवासी पालमपुर कांगड़ा हिमाचल प्रदेश, नवीन मन्नु निवासी लोटस ब्लू सेक्टर-100, रवि भारद्वाज निवासी कृष्णा नगर सफदरजंग, आनंद पाहवा निवासी थापर नगर मेरठ, आनंद राम निवासी गौतमबुद्ध नगर और राजेंद्र कुमार निवासी संगम विहार नई दिल्ली ने पीड़ित ने कुछ समय पहले पीड़ित से पांच करोड़ रुपये 21 प्रतिशत ब्याज पर लिया था।
आरोप है कि कुछ दिनों के बाद ब्याज देना बंद कर दिया। जिसके बाद उन्होंने मूलधन लौटाने की बात की तो आरोपियों ने टालमटोल करना शुरु कर दिया। बार-बार उधार के रुपये मांगने पर आरोपियों ने उन्हें रुपये लौटाने से इनकार कर दिया व जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। सेक्टर-39 कोतवाली प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें