फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी रेरा की निगरानी में पूरा हुआ 304 खरीदारों के सपनों का घर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की निगरानी में जेपी एसोसिएट्स बिल्डर का कैलिप्सो कोर्ट प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो गया है। बिल्डर ने दो टावर के 156 फ्लैटों के ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) का आवेदन कर दिया है। इससे पहले फरवरी में 148 फ्लैटों के ओसी का आवेदन किया जा चुका है। नोएडा प्राधिकरण की तरफ से ओसी जारी होने के बाद खरीदारों को कब्जा मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-128 स्थित जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड का कैलिप्सो कोर्ट प्रोजेक्ट है। प्रोजेक्ट के 8 में से चार टावर 7, 8, 11 व 12 का निर्माण कार्य अधूरा था। करीब पांच साल से निर्माण कार्य बंद था। यूपी रेरा में प्रोजेक्ट का पंजीकरण भी खत्म हो चुका था। खरीदारों की मांग पर यूपी रेरा ने अधिनियम की धारा-8 के तहत प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू कराया। जुलाई, 2020 में बिल्डर को निर्माण करने की जिम्मेदारी दी। यूपी रेरा की निगरानी में बिल्डर और खरीदारों ने मिलकर प्रोजेक्ट को पूरा किया। 18 माह में प्रोजेक्ट को पूरा करना था, लेकिन कोविड के कारण देर हो गई।
प्रोजेक्ट के दो टावर 7 और 8 फरवरी में बनकर तैयार हो गए थे। उनके ओसी का आवेदन भी किया जा चुका था। वहीं टावर 11 और 12 का निर्माण भी पूरा हो गया है। बिल्डर की तरफ से फायर, लिफ्ट व अन्य एनओसी लेने के बाद नोएडा प्राधिकरण में ओसी का आवेदन कर दिया है। यूपी रेरा के अफसरों ने बताया कि निर्माण प्रगति की समीक्षा बैठक में बिल्डर ने परियोजना सलाहकार और निगरानी समिति को इसकी जानकारी दी है। प्रोजेक्ट पर क्लब, भू-निर्माण समेत अन्य कुछ काम बाकी है। जिसको जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण की तरफ से नहीं जारी हुआ ओसी
यूपी रेरा की निगरानी में प्रोजेक्ट का निर्माण पूरा हुआ है। बिल्डर की तरफ से ओसी का आवेदन भी किया जा चुका है। दो टावर 7 और 8 का आवेदन फरवरी में किया गया था, लेकिन नोएडा प्राधिकरण की तरफ से अभी तक ओसी जारी नहीं किया गया है। अगर प्राधिकरण की अनदेखी आगे भी जारी रही तो फिर खरीदारों को फ्लैटों पर जल्द कब्जा मिलना मुश्किल हो जाएगा।
कुल 13 प्रोजेक्ट का चल रहा है निर्माण कार्य
यूपी रेरा की निगरानी में 13 प्रोजेक्टों में निर्माण कार्य चल रहा है। जहां बिल्डर और खरीदार मिलकर निर्माण पूरा कर रहे है। इनमें गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद के संपदा लिविया, नाईट कोर्ट, कैलिप्सो कोर्ट, एप्पल 7, नोविना ग्रीन्स, यूनीबेरा, ला-कासा अंसल एक्वापोलिस, कासा ग्रांड, ला-पैलेसिया, ला-गैलेक्सिया, स्प्रिंग व्यू हाइट्स, वसुन्धरा ग्रैंड और लखनऊ में प्लूमेरिया होम्स परियोजना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें