फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नीट मामले में प्रदर्शन करने वाले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
नई दिल्ली। नीट मामले का विरोध करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ता हनी बग्गा, राजवर्धन व अन्य के खिलाफ पुलिस ने साउथ एवेन्यू थाने में सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नई दिल्ली जिले में लागू धारा-144 का उल्लंघन करते हुए बिना इजाजत के एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने 13 जून की शाम कुशक रोड पर प्रदर्शन किया था। कोठी नंबर 19 में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रहते हैं। कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए आवास के भीतर जाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहां से तितर-बितर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें