फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के बाद 44 बिल्डरों की कुर्क संपत्ति की होगी ई-नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना के बाद 44 बिल्डरों की कुर्क संपत्ति की होगी ई-नीलामी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। मतगणना के बाद जिला प्रशासन 44 बिल्डरों की कुुर्क संपत्तियों की पहली बार ई-नीलामी कराएगा। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। तीनों तहसीलों से प्रत्येक बिल्डर के खिलाफ जारी कुल रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) व जब्त संपत्ति समेत अन्य ब्योरा मांगा गया है। इसकी मदद से एक ब्रोशर तैयार किया जाएगा। जल्द ही प्रशासन नोएडा प्राधिकरण के साथ मिलकर नियम व शर्तें तय करेगा।
दरअसल, दिसंबर में प्रदेश सरकार ने ई-नीलामी के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इससे प्रदेश में बिल्डरों से खरीदारों के करीब 1400 करोड़ रुपये की वसूली होनी है। जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरू की थी, लेकिन चुनाव के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। अब 10 मार्च को मतगणना है। इस बीच प्रशासन ने ई-नीलामी की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि जिले में मतगणना के बाद पहली बार ई-नीलामी कराई जाएगी। पहले तीनों तहसील में सभी बिल्डरों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। बिल्डर के खिलाफ जारी आरसी, कुल धनराशि, कुल वसूली, बकाया धनराशि, कुर्क संपत्ति, बाजार में कीमत समेत पूरा ब्योरा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

एक ब्रोशर में मिलेगी ई-नीलामी की जानकारी
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वंदिता श्रीवास्तव ने प्राधिकरण के एसीईओ के साथ बैठक की। इसमें ई-नीलामी कराने पर चर्चा की गई। बिल्डरों की कुर्क संपत्ति को प्राधिकरण ने लीज पर दिया है। प्राधिकरण के माध्यम से ही इसकी ई-नीलाम होगी। नियम और शर्तें तय कर ब्रोशर तैयार होगा। इसमें ई-नीलाम होने वाली संपत्ति का पूरा ब्योरा होगा। साथ ही, आवेदन फार्म की कीमत, पंजीकरण शुल्क और अन्य जानकारी होगी।
विज्ञापन

बिल्डरों की 382 करोड़ की 309 संपत्ति हैं कुर्क
जिले में यूपी रेरा की 1326 आरसी हैं, जो 601 करोड़ रुपये की है। इसमें दादरी तहसील में 422 करोड़ की 970 आरसी और सदर तहसील में 178 करोड़ की 356 आरसी हैं। अभी तक 86 बिल्डरों से 51.20 करोड़ रुपये ही वसूले गए हैं, जबकि 44 बिल्डरों की 382 करोड़ की कुल 309 संपत्ति को कुर्क किया गया है। कुर्क संपत्ति में फ्लैट, विला, प्लॉट आदि शामिल हैं। सबसे अधिक सुपरटेक बिल्डर की संपत्ति कुर्क की गई हैं। प्रशासन पहले इन संपत्ति को नीलाम करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें