फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई कार, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। नगर के तावडू-बिलासपुर मार्ग पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार 5 लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इस मामले में पुलिस को अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार रात करीब 12:00 बजे सफेद रंग की कार बिलासपुर की ओर से तावडू की तरफ जा रही थी। जीसी मॉडल स्कूल के नजदीक पहुंचने पर अचानक कार डिवाइडर से टकरा गई। तीन बार पलटने से कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। कार में सवार सभी लोग आरएसएस से जुड़े बताए जा रहे हैं, जो मथुरा के लिए जा रहे थे। नगरवासियों का कहना है कि डिवाइडरों पर बंद पड़ी लाइटों के कारण हादसा हुआ है। इस डिवाइडर के आसपास सफेद पट्टी और रिफलेक्टर भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें