फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतों से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से हादसे का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। खंड के गांव कंसाली में मस्जिद और घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाई वोल्टेज लाइन से लोगों को हादसे का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने बिजली लाइन हटवाने के लिए बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को पत्र भेजा है। लोगों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

डॉ. असरुद्दीन, खुर्शीद अहमद, मजीद और सगीर आदि ग्रामीणों का कहना है कि मस्जिद में रोजाना दर्जनों लोग नमाज अदा करने जाते हैं। जर्जर तार टूटने से एक मवेशी घायल भी हो चुका है। कई घरों के ऊपर से भी बिजली लाइन गुजर रही है। इस कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में कई बार बिजली एसडीओ नगीना से मिल चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वहीं, आरिफ खान, रिसाल, मुकर्रम खान, करीम खान और जकरिया ने बताया कि सोमवार को जिला उपायुक्त से समस्या की समाधान करवाने की गुहार लगाएंगे। बिजली लाइन हटाने के लिए शनिवार को बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को पत्र लिखा है। इस मामले को जिला कष्ट निवारण समिति में भी उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें