फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: ईस्टर्न पेरिफेरल पर पंक्चर खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, चार कलाकारों की मौत, 26 घायल

Mon, 19 Aug 2024 09:20 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा/दनकौर

सार

पुलिस के मुताबिक जान गंवाने वाले चारों और सभी 26 घायल एक ही बैंड पार्टी में काम करने वाले कलाकार हैं। सभी कई वर्षों से बैंड पार्टी में काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल पर पंक्चर खड़े ट्रक से टकराया कैंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (केजीपी) पर रविवार देर रात खड़े ट्रक से कैंटर टकरा गया। हादसे में कैंटर में सवार बैंड पार्टी के चार कलाकारों की मौत हो गई है, जबकि 26 घायल हो गए। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के वक्त कैंटर सवार मेरठ के बैंड पार्टी के कलाकार हापुड़ से फरीदाबाद जा रहे थे। जहां सोमवार सुबह उन्हें मेले के कार्यक्रम में शामिल होना था।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार रात करीब 2:30 बजे दनकौर कोतवाली क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कैंटर खड़े ट्रक से जा टकराया। टायर पंचर होने के बाद ट्रक सड़क पर खड़ा था। हादसे में कैंटर सवार 30 से अधिक कलाकार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर ग्रेटर नोएडा के अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने रोहित (25), राजू (35), सोमपाल (50) और अर्जुन (38) निवासी मेरठ को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस के मुताबिक जान गंवाने वाले चारों और सभी 26 घायल एक ही बैंड पार्टी में काम करने वाले कलाकार हैं। सभी कई वर्षों से बैंड पार्टी में काम कर रहे हैं। पुलिस की सूचना पर रविवार रात को परिजन अस्पताल में पहुंच गए थे। वहीं मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हादसे में घायल 26 कलाकार
हादसे में अरुण, राजा, रोहित, सरफराज, मन्नू, सोनू, नफीस, मोहसीन, आमिर, सरफराज, नोशाद, अजमल, रसीद, शहजाद, मुबारक, शान, इकरार, साजिद, सुनील, जैसल, सलमान,जानू और संजय समेत 26 घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। - अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें