फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर से दस लाख व सोना लेकर निकला व्यापारी लापता, लावारिस मिली कार

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से दस लाख व सोना लेकर निकला व्यापारी लापता, लावारिस मिली कार
विज्ञापन

- मोबाइल फोन भी बंद, सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर शुरू की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव निवासी आभूषण व्यापारी मोहित वर्मा संदिग्ध हालात में लापता हो गए। मोहित शनिवार सुबह घर से दस लाख रुपये और सोना लेकर निकले। शनिवार रात उनकी कार ओमीक्रान-3 सेक्टर के पास खड़ी मिली। मोहित का फोन स्विच ऑफ है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

मोहित के परिवार के लोगों का कहना है कि उनका भतीजा शनिवार को दिल्ली जाने के लिए घर से कार लेकर निकला था। शनिवार देर शाम सूरजपुर कोतवाली पुलिस को मोहित की कार ओमिक्रोन तीन सेक्टर के पास मिली। कार अंदर से लाक थी। कार के अंदर मोहित के जूते भी थे। परिजन को अनहोनी की आशंका हो रही है। परिजन का कहना है कि उनके पास दस लाख रुपये के अलावा कुछ आभूषण गलवाने के बाद निकला सोना भी था। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मोहित की तलाश जारी है। सर्विलांस और साइबर टीम भी काम कर रही है। जहां कार मिली है कि उससे कुछ दूरी पर मोहित कार लेकर जाता सीसीटीवी में कैद हुआ है। जल्द मोहित को ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें