फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी की जगह लोकल सेवा के नाम से दौड़ेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश रोडवेज के मुख्यालय ने ग्रेटर नोएडा सिटी बस सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी है। ग्रेनो डिपो से शहर और गांव को जोड़ने वाले कुल पांच रूट शुरू होंगे, जो लोकल बस सेवा के नाम से जाने जाएंगे। अनुमति के बाद डिपो से फाइल ग्रेनो प्राधिकरण भेज दी गई है। प्राधिकरण बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा। अफसरों का कहना है कि जनवरी में सभी रूटों पर बस सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा, ग्रेनो वेस्ट और आसपास के गांवों में बस सेवा नहीं है। सिटी बस सेवा के अभाव में लोग परेशान हैं। लोग लंबे समय से सार्वजनिक यातायात की सुविधा की मांग कर रहे थे। इस पर ग्रेनो प्राधिकरण और यूपी रोडवेज में सहमति बनी। प्राधिकरण बसों के संचालन में होने वाले नुकसान की भरपाई करेगा। प्राधिकरण ने पांच रूट तय कर यूपी रोडवेज के अफसरों को रिपोर्ट दी। इस पर ग्रेनो डिपो ने सर्वे कर बस स्टॉप, दूरी और किराया तय किया। यह प्रस्ताव लखनऊ मुख्यालय भेजा गया। अब रोडवेज के मुख्यालय ने पांचों रूटों पर बस सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी है। अनुमति मिलने के बाद डिपो से प्रस्ताव ग्रेनो प्राधिकरण के पास भेज दिया गया है। प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि ग्रेनो डिपो से पांच रूट पर बस सेवा शुरू करने का प्रस्ताव मिल गया है। जनवरी के पहले सप्ताह में प्रस्तावित बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा। उम्मीद है कि 15 जनवरी तक बस सेवा शुरू हो सकती है। वहीं, रोडवेज के अफसरों का कहना है कि इन पांच रूट का संचालन सिटी बस सेवा के नाम से नहीं, बल्कि लोकल बस सेवा के नाम से होगा।
मुख्यालय ने पांच रूट शुरू करने की अनुमति दे दी है। इनका संचालन लोकल बस सेवा के नाम से होगा। दस बसें तैयार हैं। हर रूट को एक नंबर और नाम दिया जाएगा। प्राधिकरण से अनुमति मिलने के बाद संचालन शुरू होगा। - ललित श्रीवास्तव, एआरएम ग्रेनो डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें