फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, एक युवती की मौत, 4 महिलाएं घायल

विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाली टीना शर्मा। फाइल - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह 5:30 बजे तिलपता गोलचक्कर के पास डिवाइडर से टकराकर एक बस पलट गई। बस में मदरसन कंपनी की 30 महिला कर्मचारी सवार थीं। हादसे में एक युवती की मौत हो गईं जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य महिला कर्मचारियों को भी मामूली चोटें आई हैं, लेकिन उन्हें अस्पताल नहीं ले जाना पड़ा। वहीं, हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, मदरसन कंपनी की कर्मचारियों को धौलाना, हापुड़ से लेकर बस नोएडा सेक्टर-84 की ओर आ रही थी। तिलपता गोलचक्कर के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गांव टीला पक्की चौपाल, धौलाना निवासी टीना शर्मा (22) की मौत हो गई जबकि ममता, रितु, काजल व पूनम घायल हो गईं। इस दौरान अन्य वाहन चालकों को कुछ देर के लिए जाम का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद क्रेन से बस को रास्ते से हटाकर यातायात सुचारु कराया।
सहकर्मी बोली-कैंटर ने पीछे से मारी टक्कर
टीना की सहकर्मी किरन ने बताया कि गोलचक्कर से गुजरने के दौरान एक कैंटर ने बस में पीछे से टक्कर मारी थी। इससे बस पलट गई। हादसे के बाद चालक ने आगे का शीशा तोड़कर सभी कर्मियों को बाहर निकाला। वहीं, पुलिस का कहना है कि चालक तड़के 4:30 बजे से ही महिलाओं को उनके घर से लेने गया था। ऐसे में आशंका है कि झपकी लगने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

टीना ने उठाई थी परिवार की जिम्मेदारी
किरन ने बताया कि टीना तीन बहनों मेें दूसरे नंबर की है। चौथे नंबर का भाई सबसे छोटा है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। टीना ने परिजनों से कहा था कि वह बेटा बनकर हाथ बंटाएगी। इस कारण टीना लड़कों के कपड़े पहनकर लंबे समय से काम कर रही थी। वह बस में बायीं ओर सबसे आगे की सीट पर थी और टीना दूसरे नंबर की सीट पर बैठी थी। टीना की खिड़की का शीशा खुला हुआ था और उसकी आंख लग गई थी। बस पलटने पर उसका सिर सड़क से टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें