फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई बुलेट, नववर्ष की पार्टी से लौट रही छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर की रात लगभग 1 बजे बुलेट सेक्टर-3 गोलचक्कर के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में नववर्ष की पार्टी कर हॉस्टल लौट रहे बुलेट सवार लेह निवासी छात्रा डोलोमा की मौत हो गई। जबकि उसका बांग्लादेश निवासी सहपाठी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक बुलेट सवार दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में छात्रा का सिर डिवाइडर से टकरा गया था।
विज्ञापन

बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि नॉलेज पार्क स्थित एक विवि की छात्रा डोलोमा 31 दिसंबर की रात सहपाठी बांग्लादेश निवासी फैजान के साथ नए साल की पार्टी के लिए गई थी। रात करीब 1 बजे दोनों बुलेट से हॉस्टल लौट रहे थे। सेक्टर पी-3 के गोल चक्कर के पास बुलेट डिवाइडर से टकराकर गिर गई। हादसे में दोनों छात्र-छात्रा घायल हुए लेकिन सिर में अधिक चोट लगने से डोलोमा की जान चली गई। दोनों छात्र-छात्रा नाइट कर्फ्यू के बावजूद देर रात पार्टी के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजन को दी। परिजन ग्रेटर नोएडा पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी हासिल करने के बाद पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें