फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश के बाद चलेगा अवैध फार्म हाउस पर बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के सेक्टर-151 स्थित कोंडली बांगर गांव में अवैध फार्म हाउस के मामले में जिलाधिकारी की फटकार के बाद तहसील सदर की टीम हरकत में आई है। मंगलवार को टीम ने डूब क्षेत्र में सरकारी जमीन की पैमाइश की। तहसील प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन की पैमाइश का काम पूरा होने के बाद अतिक्रमण हटाए जाएंगे। संबंधित भूमाफिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

कोंडली बांगर गांव के डूब क्षेत्र में अवैध फार्म हाउस बनाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की है। आरोप है कि तहसील प्रशासन की मदद से भूमाफिया ग्रामीणों की जमीन पर कब्जा कर अवैध फार्म हाउस बना रहे हैं। भूमाफिया ने करीब 300 बीघा सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर लिया है। शिकायत पर जिलाधिकारी ने तहसील सदर को जांच दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर से शिकायत आने पर जिलाधिकारी ने सोमवार को एसडीएम सदर को कड़ी फटकार लगाई। दो डिप्टी कलेक्टर की टीम को मौके पर भी भेजा गया था। इसके बाद तहसील की टीम हरकत में आई है। मंगलवार को तहसील सदर की टीम गांव के डूब एरिया में पहुंची और सरकारी जमीन की पैमाइश शुरू की है। एसडीएम सदर अंकित कुमार ने बताया कि सरकारी जमीन की पैमाइश पूरी होने के बाद कब्जे तोड़े जाएंगे।
शिकायतकर्ता का आरोप, नहीं दी सूचना
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जिलाधिकारी से शिकायत करने के बाद प्रशासन की तरफ से किसी ने संपर्क नहीं किया। जिन कर्मचारियों की भूमाफिया से मिलीभगत है, वहीं पैमाइश कर रहे हैं। ऐसे में जांच प्रभावित हो सकती है। अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। मई माह में शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से भी अवैध फार्म हाउस बनाने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें