फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवासियों के विरोध पर झुका बिल्डर, नहीं बढ़ाएगा मेंटेनेंस शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी दो के 14 एवेन्यू सोसाइटीवासियों के विरोध के बाद बिल्डर ने मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने का आदेश वापस ले लिया है। बृहस्पतिवार को निवासियों के साथ बैठक के बाद बिल्डर ने यह फैसला वापस लिया। इसके बाद से निवासियों का कहना है कि यह एकजुटता की जीत है। निवासियों ने बताया कि बिल्डर ने मेंटेनेंस शुल्क 1.50 रुपये प्रति स्क्वायर फीट से बढ़ाकर दो रुपये कर दिया था। यह दर एक जनवरी, 2022 से लागू होनी थी। बिल्डर ने सोसाइटी में नोटिस चस्पा करा दिया था। इसके बाद निवासी लगातार तीन दिन से विरोध कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शन कर रोड जाम भी किया था।
विज्ञापन

बुधवार रात भी बैठक कर निवासियों ने बिल्डर के कार्यालय पर प्रदर्शन का फैसला लिया था। बृहस्पतिवार सुबह निवासियों ने बिल्डर के कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। इसके बाद बिल्डर बैठक को तैयार हुआ। बैठक में बिल्डर ने मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने का आदेश वापस ले लिया। हालांकि, बिल्डर ने जरूरी सुविधाओं पर कोई जवाब नहीं दिया है। निवासी डीके सिंह ने बताया कि दूसरा मुख्य गेट, स्वीमिंग पूल, लिफ्टों का मेंटेनेंस, वॉटर लीकेज, ग्रीन एरिया जैसी सुविधाओं की कमी है। निवासी आगे भी बिल्डर से सुविधा देने की गुहार लगाते रहेंगे।
दस लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने ग्राम गारापुर में करीब 9.98 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन किया। दादरी चेयरमैन गीता पंडित भी मौजूद रहीं। विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का विकास कराना है। मौके पर एचके शर्मा, रामभरोसे, श्याम सुंदर, प्रवीण शर्मा, गोपाल शर्मा, शिवशंकर शर्मा, सोनू भगत, राजू पंडित, चाहतराम मौजूज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें