फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सैंथली हत्याकांड के मुख्य आरोपी का भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)।
विज्ञापन

सैंथली गांव में नाली के पानी के विवाद में ताऊ-भतीजे की गोली मारकर हुई हत्या के मुख्य आरोपी के भाई को गिरफ्तार किया है। उससे बाइक बरामद हुई है। मुख्य आरोपी समेत चार अन्य को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसीपी अजीत कुमार ने बताया कि जारचा पुलिस ने शुक्रवार को आनंदपुर गांव में ईंट-भट्ठे के पास से जितेंद्र उर्फ होलदे को दोबोचा।
विज्ञापन


सीआईएसएफ के रिटायर्ड दरोगा अजय पाल सिंह दादरी के तुलसी विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। दीपावली पर घर की साफ सफाई करने के लिए अपने मूल गांव सैंथली गए थे। वहां पड़ोसी प्रिंस भाटी से नाली के पानी को लेकर 19 अक्टूबर को विवाद हो गया था जिसमें प्रिंस भाटी ने अजय पाल को थप्पड़ जड़ दिया था। उसके बाद ग्रामीणों ने बैठकर विवाद खत्म कर दिया था। 20 अक्तूबर को सुबह के समय गालीगलौज होने के बाद प्रिंस भाटी व उसके साथियों ने अजय और उसके भतीजे दीपांशु की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें दो अन्य गोली लगने से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें