फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिथौरागढ़, स्पोर्ट्स हॉस्टल, टिहरी और स्पोर्ट्स कॉलेज जीते

विज्ञापन
राज्य स्थापना रजत जयंती के उपलक्ष्य में खेल निदेशालय की ओर से पवेलियन ग्राउंड में आयोजित राज्य
विज्ञापन
- राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में खेले गए पांच मुकाबले
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन पांच मुकाबले खेले गए। इसमें पिथौरागढ़, स्पोर्ट्स हॉस्टल देहरादून, टिहरी गढ़वाल और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने अपने-अपने मैच जीत अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय की ओर से पवेलियन मैदान में चल रही अंडर-17 बालक प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहला मैच देहरादून स्टेडियम व पिथौरागढ़ के मध्य खेला गया। इसमें पिथौरागढ़ की टीम 1-0 से विजयी रही। पिथौरागढ़ के लिए अश्विन गोल दागने में सफल रहे। दूसरा मैच चंपावत व स्पोर्टस हॉस्टल देहरादून के मध्य खेला गया। इसमें स्पोर्टस हॉस्टल की टीम ने 4-0 से जीत हासिल की। टीम के लिए आर्या दो और राहुल व अनुज नेगी 1-1 गोल करने में सफल हुए। तीसरा मैच पौड़ी गढ़वाल और नैनीताल के मध्य खेला गया। यह मैच 1-1 के स्कोर से बेनतीजा रहा। चौथा मैच हल्द्वानी हॉस्टल व टिहरी गढ़वाल के मध्य खेला गया। इसमें टिहरी गढ़वाल की टीम 1-0 से विजयी रही। टिहरी के लिए आयुष एक गोल दागने में कामयाब हुए। पांचवां मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और हरिद्वार के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने 3-0 से जीत हासिल की। टीम के लिए विशाल ने दो और समीर ने एक गोल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें