फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाई हो बेटी हुई है: शादी के अगले दिन ही दुल्हन बनी मां, दूल्हे ने संग रखने से किया मना; थाने में हुआ ये फैसला

Wed, 28 Jun 2023 10:13 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर

सार

दूल्हा पक्ष का आरोप है कि जब पांच महीने पहले रिश्ता तय हुआ था, उस वक्त उन्होंने लड़की को देखा भी था, लेकिन उनको मामले की जानकारी नहीं हो पाई। साथ ही दुल्हन पक्ष ने भी उनसे यह बात छिपाई है, जिसके चलते उन्होंने दुल्हन को रखने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
शादी के अगले दिन दुल्हन बनी मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के एक गांव में शादी के महज एक दिन बाद ही दुल्हन ने बच्ची को जन्म दे दिया, जिसके चलते दूल्हा और उसका परिवार हैरान हैं। मामला कोतवाली तक भी पहुंचा। युवक ने दुल्हन को रखने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद मायके वाले अपनी बेटी और बच्चे को अपने साथ ले गए हैं। यह मामला क्षेत्रभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की सोमवार को बुलंदशहर की एक युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ससुराल आ गई। मंगलवार की शाम दुल्हन को अचानक पेट में दर्द होना शुरू हुआ, जिसके बाद ससुराल वालों ने उसे दनकौर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे करीब सात महीने की गर्भवती बताया, जिसे सुनकर दूल्हा और ससुराल वाले हैरान हो गए।

कुछ देर बाद ही डिलिवरी भी हो गई, जिसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। मामले की सूचना दुल्हन के मायके वालों को भी दी गई, जिसके बाद वह भी अस्पताल पहुंच गए। युवक और उसके परिवार के लोगों ने दुल्हन को अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद मामला कोतवाली पुलिस तक भी पहुंचा।
विज्ञापन

दूल्हा पक्ष का आरोप है कि जब पांच महीने पहले रिश्ता तय हुआ था, उस वक्त उन्होंने लड़की को देखा भी था, लेकिन उनको मामले की जानकारी नहीं हो पाई। साथ ही दुल्हन पक्ष ने भी उनसे यह बात छिपाई है, जिसके चलते उन्होंने दुल्हन को रखने से मना कर दिया है। दुल्हन पक्ष अपनी बेटी और नवजात शिशु को साथ लेकर बुलंदशहर चला गया है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि बुधवार को दोनों पक्षों का समझौता हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें